
सदियों ने स्त्री को कुछ इस तरह की ही पीड़ा देने का शायद रिवाज सा बना लिया है या फिर कहें कि यूँ करके ही सदियाँ मुक्कमल होने को शापित हैं। वो स्त्री जो हमारे आस-पास किसी ना किसी रुप में जन्म से लेकर मृत्यु तक रहती है, जो हमारे हर पीड़ा की चिन्ता करती है, उसी से हम इतना अनिभिज्ञ रहते हैं कि उसकी पीड़ा हमें अक्सर पीड़ा के रुप में दिखाई ही नहीं देती। दिखाई देना तो बहुत दूर की बात है; पता ही नहीं लगता कि शायद उसे कोई पीड़ा भी है। और कई बार तो यही पीड़ा बस हँसने का कारण भी होता है।
कई बार किसी पुरूष को ये दिखाई देता भी है तो अजीब कश्मकश होती है। स्त्री अपनी पीड़ा को पीड़ा ही नहीं मानती और जो मानती है वो जाहिर ही नहीं होने देती है। उसके लिए जैसे ये महत्त्वपूर्ण है ही नहीं। पता नहीं जाने क्यों? कोई डर है या फिर पुरूष पर अविश्वास या फिर कुछ और ही?
आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (17-04-2019) को "बेचारा मत बनाओ" (चर्चा अंक-3308) पर भी होगी।
जवाब देंहटाएं--
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'