धर्मवीर भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्मवीर भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 30 जून 2021

बरसों के बाद उसी सूने आँगन में - धर्मवीर भारती

बरसों के बाद उसी सूने आँगन में
जाकर चुपचाप खड़े होना।
रिसती-सी यादों से पिरा-पिरा उठना
मन का कोना-कोना।

कोने से फिर उन्हीं सिसकियों का उठना
फिर आकर बाँहों में खो जाना।
अकस्मात् मण्डप के गीतों की लहरी
फिर गहरा सन्नाटा हो जाना।
दो गाढ़ी मेंहदीवाले हाथों का जुड़ना
कँपना, बेबस हो गिर जाना।