ये घोडरोज हैं।
कभी हिरन का भ्रम पैदा करते हैं
कभी घोड़े का
कभी गाय का
इसीलिए इन्हें नीलगाय कहा जाता है।
जब लोग इनकी भोली सूरत पर रीझ कर
गऊ समझ बैठते हैं
तभी ये घुस जाते हैं खेतों में
चट कर जाते हैं पूरी की पूरी फसल
तबाह कर देते हैं
मानव श्रम और प्रतिभा की उपज।